चाईबासा, मार्च 6 -- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पश्चिम सिंहभूम की 197 बटालियन तथा मेरा युवा भारत चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में 17वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025-26 के तहत 6 से 12 मार्च तक तिरूवनंतपुरम (केरला) के लिए टूर का आयोजन किया गया है। इसमें पश्चिम सिंहभूम के टोंटो, चाईबासा, बंदगांव, गुदड़ी तथा गोईलकेरा प्रखंडों के 40 ग्रामीण आदिवासी गरीब बच्चों को वहां के टूरिस्ट/ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थलों के भ्रमण तथा वहां की परंपरा एंव संस्कृति से रूबरू होने के भेजा गया है। इसमें 20 प्रतिभागी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बटालियन तथा 20 प्रतिभागी मेरा युवा भारत चाईबासा के हैं। सभी प्रतिभागियों (20 लड़के तथा 20 लड़कियां) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बटालियन के 2 एस्कॉर्ट (महिला एवं पुरूष) के साथ तिरूवनंतपुरम के लिए प्रस्थान किया। भ्रमण के लिए प्रस्थ...