चाईबासा, मई 10 -- चाईबासा,संवाददाता। झींकपानी थाना क्षेत्र के चिड़ियापहाड़ी गांव के पास भूमि विवाद में दोस्त का पक्ष लेने पर एक व्यक्ति पर तीर से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल व्यक्ति की पहचान बेटेया गांव निवासी 55 वर्षीय चोइया बुडीउली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चोइया बुडीउली शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे बाइक से सब्जी बेचने के लिए झींकपानी साप्ताहिक बाजार जोड़ापोखर जा रहे थे। इसी दौरान बेटेया और चिड़ियापहाड़ी गांव के बीच पहले से घात लगाकर बैठे चिड़ियापहाड़ी निवासी तापे बुडीउली ने उन्हें रोक लिया और लगातार तीर चलाने लगा। बताया जाता है कि चोइया बुडीउली के एक दोस्त का तापे बुडीउली के साथ भूमि विवाद चल रहा है। चोइया अपने दोस्त का समर्थन कर रहे थे, जिससे तापे नाराज था। इसी रंजिश में उसने हमला किया。 यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.