चाईबासा, मार्च 8 -- चाईबासा। झींकपानी थाना अंतर्गत बुरूबासा गांव निवासी 20 वर्षीय मुक्ता बालमुचु ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका का पति बेंगलुरु में काम करता है। घटना की सूचना उसे दे दी गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम जब घर में कोई नहीं था, उसी समय मुक्ता ने धोती से अपने घर के धारण में फांसी का फंदा बांधकर झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। जब परिजन रात में घर आए तो देखा कि दरवाजा बंद है। आवाज लगाने पर भी उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद खिड़की से देखा गया तो मुक्ता फांसी पर लटकी मिली। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शनिवार की सुबह घटनास्थल पर आकर शव को अपने कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया मुक्ता की एक साल पहले शादी हुई थी। उसका पति दो महीना पहले मज़दूरी के लिए बेंगलुरू गया...