चाईबासा, मई 10 -- चाईबासा। उत्पाद विभाग पश्चिमी सिंहभूम एवं मंझारी थाना की संयुक्त टीम द्वारा मंझारी थाना क्षेत्र के गितिलपी, कुम्मराम, लमजोरी एवं भागाविला गांवों में अवैध शराब की बिक्री और देशी शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान टीम ने 11.05 लीटर बीयर, 9.375 लीटर विदेशी शराब तथा 5 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब की बिक्री और निर्माण के खिलाफ नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- उत्पाद विभाग की छापेमारी में अवैध शराब बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.