चाईबासा, मार्च 5 -- उत्पाद विभाग की छापामारी टीम पर हमला -सहायक अवर निरीक्षक मंटु राजवार जख्मी फोटो 3 जख्मी उत्पाद सहायक अवर निरीक्षक मंटु राजवार चाईबासा 5, मार्च फ़ाइल 3 चाईबासा, संवाददाता। होली के दौरान अवैध रूप से देशी महुआ शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान के दौरान मंगलवार को उत्पाद विभाग की छापामारी टीम पर ही हमला हो गया। इस हमले में उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक मंटू राजवार घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अरगुंडी गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक मंटू राजवार को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना अंतर्गत अरगुंडी गांव में एक व्यक्ति के द्वारा धड़ल्ले से अवैध देशी महुआ शराब की बिक्री...