चाईबासा, मार्च 15 -- चाईबासा। भाजपा पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने नव मनोनीत मंडल अध्यक्षों की सूची जारी करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत संगठन है और संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने टोंटो मंडल के अनिल दास, चाईबासा सदर ग्रामीण पूर्वी मंडल के सावन तिर्की, चाईबासा सदर ग्रामीण पश्चिमी मंडल के कृष्ण बिहारी खंडाईत, कुमारडुंगी मंडल के सुरेश चंद्र गागराई, जगन्नाथपुर मंडल के बामिया लागुरी तथा खूंटपानी मंडल के दोनो बास...