मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- बुढ़ाना। क्षेत्र के एक गांव में बाल विवाह की सूचना पर चाइल्ड हेल्प लाइन टीम ने पहुंच कर शादी रुकवा दी। टीम द्वारा लड़की को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचना दी गई कि बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है। जिस पर कॉर्डिनेटर सचिन कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और लड़की की और से सम्बंधित कागज देखे। जिसमें लड़की की उम्र 16 वर्ष पाई गई। टीम लड़की को लेकर कोतवाली पहुंची और थाने की जीडी में आमद कराई। टीम लड़की का सामान्य चिकित्सा परीक्षण कराकर अपने साथ ले गई। चाइल्ड हेल्प लाइन के कॉर्डिनेटर सचिन कुमार ने बताया कि लड़की को बाल कल्याण समिति के समक्ष ले जाया गया, जहां से उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। आगे की कार्रवाई बाल कल्याण समिति द्वारा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.