चित्रकूट, मई 19 -- चित्रकूट। पिछले 12 अप्रैल को मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में बरामद तीन वर्षीय बच्ची को चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने उसके परिवार से मिला दिया। बच्ची को उसकी मां सोते समय छोंडकर चली गई थी। मां ने यहां से ग्वालियर जाने का टिकट लिया था। बच्ची को राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई में आवासित कर दिया गया था। इसके बाद टीम ने ग्वालियर के डीएम एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी से बात कर बच्ची को खोजने में सहयोग मांगा। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया। पिछले 30 अप्रैल को चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर पर फोन के जरिए बच्ची की जानकारी ली गई। यह भी पढ़ें- बाल संरक्षण व बाल विवाह पर चला जागरुकता अभियान टीम के मुताबिक बच्ची टीकमगढ़ जिले की रहने वाली है। उसके पिता की नौ मार्च को मौत हो चुकी है। बाल कल्याण समिति के आदेश पर चाइल्ड हेल्प लाइन क...