आगरा, मई 25 -- शहर के एक मोहल्ला में चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने नाबालिग किशोरी के साथ होने जा रहे 40 वर्षीय युवक के विवाह को रुकवा दिया है। टीम ने विवाह रुकवान के बाद किशोरी को सुरक्षित निकालकर वन स्टॉप सेंटर में रखा है। सोमवार को किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। रविवार को चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 को सूचना मिली कि शहर के एक मोहल्ला में नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय किशोरी का विवाह एक 40 वर्षीय युवक के साथ होने जा रहा है। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम सूचना मिलते ही सक्रिय हो गई। टीम मौके पर पहुंची तो विवाह की रस्मों के कार्यक्रम की तैयारी चल रही थीं। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों को जागरुक किया गया टीम को देखते ही समारोह में लोग इधर-उधर निकल लिए। टीम के कर्मचारियों ने जब जानकारी की तो पता चला कि 15 वर्षीय किशोरी का विवाह श...