गिरडीह, अप्रैल 12 -- गिरिडीह। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने शनिवार को जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि, बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं सहित अन्य कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से योग्य लाभुकों तक पहुंचाएं। केंद्रों का सुचारू संचालन, बच्चों व गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले पोषण आहार की गुणवत्ता तथा उपस्थिति पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। कहा कि किसी भी केंद्र में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया...