सोनभद्र, मार्च 14 -- सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शनिवार को चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने एक बालिका का बाल विवाह रोकवाकर कार्रवाई की। परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह, सुपरवाइजर धर्मवीर सिंह, केस वर्कर सीमा शर्मा और संबंधित थाना के हेड कांस्टेबल ने मौके पर पहुंचकर बालिका के परिजनों से उम्र से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन उनके द्वारा कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा बालिका को अपने संरक्षण में लेकर जीडी दर्ज करवा के बाल कल्याण समिति के निर्देश पर बालिका को बालगृह बालिका में आवासित कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.