चाइल्ड हेल्पलाइन की सतर्कता से नाबालिग की रूकी शादी
सोनभद्र, अगस्त 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। चाइल्ड हेल्पलाइन की सतर्कता से बुधवार को जुगैल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका का बाल विवाह होने से रोक दिया गया। कुड़ारी देवी मंदिर में बालिका के विवाह की सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंचकर विवाह रुकवाया। आयु संबंधी दस्तावेजों की जांच में बालिका नाबालिग पाई गई। आवश्यक काउंसलिंग के बाद उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से समिति के आदेश पर बालिका को बाल गृह बालिका रॉबर्ट्सगंज में सुरक्षित रखा गया है। चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट को कुड़ारी देवी मंदिर में नाबालिग के विवाह की सूचना मिली थी। परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह के निर्देश पर टीम गठित कर संबंधित थाना पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और विवाह की प्रक्रिया को रुकवाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.