चाइल्ड लाइन में रह रहे मासूम की तबीयत बिगड़ी, मौत
देवघर, अगस्त 17 -- देवघर,प्रतिनिधि। देवघर चाइल्ड लाइन में रह रहे करीब 10 माह के एक मासूम की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद चाइल्ड लाइन प्रबंधन की ओर से मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई। सूचना पर पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मासूम की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उसके बाद चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने घटना की जानकारी वैद्यनाथधाम ओपी को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है। मासूम को चाइल्ड लाइन में कब और किस परिस्थिति में लाया गया था, के संबंध में अधिकारियों ने स्पष्ट जानकारी देने से परहेज किया। बच्चे की तबीयत पहले से खराब थी या अचानक स्थिति बिगड़ी, इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.