बांदा, मार्च 6 -- बांदा। संवाददाता सहायक उप निरीक्षक प्लेटफॉर्म ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल राकेश कुमार मिश्रा के साथ प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गश्त कर रहे थे। मेन गेट कैंटीन के पास 15वर्षीय एक लड़का अकेला बैठा था। पूछने पर बताया कि घरवालों के डांटने पर घर से भाग आया हूं। नाम नरेंद्र कुमार पुत्र कमलेश सैनी निवासी इंगुवा थाना मर्का बताया। चाइल्ड लाइन प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर आकाश यादव ने लड़के की माता रनुवा व पिता कमलेश को सूचना दी। परिजनों ने आकर बालक को अपनी सुपुर्दगी में लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...