जमशेदपुर, अप्रैल 20 -- जमशेदपुर। ट्रेन में भटके बच्चों को परिजनों तक पहुंचाने की योजना से टाटानगर स्टेशन पर चाइल्ड लाइन का बूथ बना है लेकिन रेलवे ने चाइल्ड लाइन के बूथ में जिला प्रशासन या रेल प्रबंधन में एक पंखा तक मुहैया नहीं कराया। इससे बूथ की संचालिका और जीआरपी और आरपीएफ से मिले बच्चों को दिक्कत होती है। बूथ की संचालिका ने बताया कि कई बार स्टेशन के अधिकारियों से कहा गया है लेकिन पंखा लगाने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। यह भी पढ़ें- स्टेशन पर ठंडे पानी के लिए कतार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...