धनबाद, अप्रैल 28 -- सदर अस्पताल कैंपस में स्थित पीडियाट्रिक केयर यूनिट अब जल्द ही नए रंग-रूप में नजर आएगा। इसका निर्माण और साज-सज्जा का कार्य अंतिम चरण में है। अधिकारियों के अनुसार यूनिट को पूरी तरह चाइल्ड-फ्रेंडली बनाने की कोशिश की जा रही है। ताकि इलाज के लिए आने वाले बच्चे यहां सहज और सुरक्षित महसूस करें। रंग-बिरंगे चित्र, आकर्षक दीवारें और अनुकूल वातावरण बच्चों के मन पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे। इससे उनके इलाज में भी मदद मिलेगी। इस यूनिट में पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू), टीकाकरण केंद्र, कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) और मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं संचालित हैं। साथ ही यहां एक ट्रेनिंग सेंटर भी है। नए स्वरूप में यह यूनिट बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए राहतभरा अनुभव प्रदान करेगा।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.