हल्द्वानी, मई 31 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो शेयर करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक ने फेसबुक पर बाल यौन शोषण से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री को प्रसारित किया था।मामला नई बस्ती हल्द्वानी का है। यहां के रहने वाले नासिर पर अपने फेसबुक पेज के जरिए चाइल्ड पोर्नोग्राफी (बाल यौन शोषण से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री) के वीडियो प्रसारित करने का आरोप है। एनसीआरबी ने इसे ट्रेक किया और नैनीताल पुलिस को जांच के लिए भेजा। यह भी पढ़ें- चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो शेयर करने वाले पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...