काशीपुर, जुलाई 20 -- काशीपुर। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) के तहत प्राप्त साइबर टिपलाइन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अश्लील सामग्री पोस्ट करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान प्राप्त डिजिटल साक्ष्यों के जांच में सामने आया कि ग्राम ढकिया नं. एक निवासी अभिषेक पुत्र बलवीर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक एवं अश्लील सामग्री पोस्ट की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज मनोज सिंह धौनी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने पर मुकदमा यह भी पढ़ें- फोन में बच्चों की गंदी तस्वीर रखने वालों पर ऐक्शन, कानपुर में गिरफ्तारी के बाद वाराणसी में दो पर क...