काशीपुर, सितम्बर 3 -- काशीपुर। सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री अपलोड करने के आरोप में काशीपुर कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। बांसफोड़ान चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। पहले मामले में अमन सैफी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो डाउनलोड कर फेसबुक पर अपलोड किया। दूसरे मामले में महेशपुरा निवासी सुहेल पुत्र सागीर अहमद के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोप है कि उसने अपने मोबाइल नंबर के जरिए चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो डाउनलोड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...