चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में सीबीआई का रामपुर में डेरा, संदिग्धों की कुंडली खंगाली
रामपुर, अगस्त 3 -- रामपुर। दिल्ली से आई सेंट्रल ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) की टीम रामपुर में पिछले तीन दिन से डेरा डाले हुए है। टीम चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े एक गंभीर मामले की सघन जांच कर रही है। जांच के दौरान जिले के तीन थाना क्षेत्रों के कई संदिग्ध लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनके बारे में स्थानीय पुलिस की मदद से गोपनीय जानकारी जुटाई जा रही है। सीबीआई की यह जांच अभी भी जारी है। सीबीआई की टीम ने 29 जून को स्वार के मुहल्ला रसूलपुर स्थित जमील कुरैशी के आवास पर छापेमारी की थी। उस दौरान टीम ने घर के सदस्यों से लंबी पूछताछ की थी और उनके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल फोन व लैपटॉप में मिली आपत्तिजनक सामग्री को लेकर कड़े सवाल किए थे। बाद में अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक डेटा की गहन जांच के लिए मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए थे。
चाइल्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.