चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो अपलोड करने पर मुकदमा
रुद्रपुर, जुलाई 7 -- सितारगंज। चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो अपलोड करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि एसएसपी कार्यालय से प्राप्त साइबर रिपोर्ट के आधार पर एसआई बबीता ने जांच की। मोबाइल नंबर मनजिंदर सिंह हल्दुआ, कुंवरपुर सिसैया का पाया गया। सात वीडियो क्लिप अपलोड की गई थीं। सभी वीडियो क्लिप में चाइल्ड पोर्नोग्राफी, अश्लील सामग्री दिखाई दी। पुलिस ने मनजिंदर सिंह से पूछताछ की। उसने बताया कि मोबाइल नंबर को उसका पुत्र जोबनप्रीत सिंह संचालित करता है। पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर जोबनप्रीत सिंह पुत्र मनजिंदर सिंह के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.