रुद्रपुर, जुलाई 9 -- सितारगंज। पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने पर मुकदमा दर्ज किया है। सिडकुल चौकी इंचार्ज जगत सिंह शाही के अनुसार, एसएसपी कार्यालय से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर वीडियो अपलोड करने वाले उपभोक्ता की जांच की गई। जांच में श्रीकान्त निवासी बमनपुरी के मोबाइल नम्बर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित अश्लील सामग्री अपलोड की गई थी। श्रीकांत ने बताया कि मोबाइल नम्बर उसका पुत्र गौरव प्रसाद चलाता है। पुलिस ने गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...