चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने पर तीन के खिलाफ केस
काशीपुर, जून 30 -- काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ आइटी एक्ट में केस दर्ज किया है। एसएसपी कार्यालय से प्राप्त साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर प्रतापपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी ने यह कार्रवाई की है। पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपी मोहल्ला कटोराताल निवासी मो. अरमान, ग्राम सरवरखेड़ा निवासी मो. फरमान और मोहल्ला काजीबाग निवासी पूजा ने अपने मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किए थे। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.