रुद्रपुर, अगस्त 4 -- पंतनगर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने के मामले में पंतनगर पुलिस ने एक किशोर के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सिडकुल चौकी प्रभारी एसआई हेमंत सिंह कठैत ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच की गई। जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्य, मोबाइल नंबर की जानकारी और संबंधित व्यक्तियों के बयान लिए गए। साइबर टिपलाइन की रिपोर्ट में डिस्कॉर्ड प्लेटफॉर्म पर एक यूजर अकाउंट से बाल यौन शोषण सामग्री अपलोड होने की पुष्टि हुई। जांच में संबंधित मोबाइल नंबर मेट्रोपोलिस रुद्रपुर निवासी एक महिला के नाम पर पंजीकृत मिला। पूछताछ में महिला ने बताया कि नंबर का उपयोग उनका किशोर पुत्र कर रहा था। किशोर ने पूछताछ में संबंधित डिस्कॉर्ड अकाउंट संचालित करन...