चाइल्ड पार्नोग्राफी अपलोड करने पर मुकदमा
रुद्रपुर, जुलाई 1 -- नानकमत्ता। चाइल्ड पोर्नोग्राफी की वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी कार्यालय से मिली रिपोर्ट के अनुसार, अशोक सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी मटिहा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड की थी, जो चाइल्ड पोर्नोग्राफी की श्रेणी में आती है। एसआई संजय कुमार के अनुसार पुलिस ने शुरुआती जांच और पूछताछ में पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ बुधवार को आईटी एक्ट के तहत धारा 67बी में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.