चाइल्ड केयर संस्थान समर्पण का डीसी ने किया औचक निरीक्षण
लोहरदगा, जून 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने मंगलवार को सदर प्रखंड के कुटमू स्थित चाइल्ड केयर संस्थान समर्पण का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए उपलब्ध कमरों, शयन कक्ष, संस्थान कार्यालय और परिसर का जायजा लिया। साथ ही संस्थान में कार्यरत मानव बल एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के बाद डीसी ने बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन, संस्थान की अधीक्षक और अन्य कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में बच्चों के ठहराव, काउंसलिंग, पठन-पाठन, रोस्टर के अनुसार शिक्षकों की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था और बेड समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। डीसी ने बच्चों के बेहतर देखभाल और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.