रामगढ़, फरवरी 12 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ चाइल्ड्स वर्ल्ड स्कॉलर्स हाई विद्यालय में भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य रुप से कर्नल मानवेंद्र सिवाच, रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, डीएसपी चंदन वत्स, फैजान अहमद, मनोहर लाल, उर्मिला सिंह डॉक्टर गौतम, डॉ रवि प्रकाश तिवारी, सुमित कौर पीएस कालरा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया। इससे पूर्व विद्यालय के चेयरमैन गोपाल जाजू और निदेशक गीतांजलि जाजू ने स्वागत भाषण दिया। गीताजंलि जाजू ने कहा कि आज का विद्यार्थी तभी सफल हो सकता है, जब उसमें सोचने की क्षमता, समस्या समाधान का कौशल, तकनीकी दक्षता, संवाद, सहयोग एवं नवाचार की भावना विकसित हो। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल छात्रों की नहीं, बल्कि अभिभावकों की भी है। वे बच्चों की रुचि और क्ष...