चाईबासा, सितम्बर 20 -- चाइबासा।झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान में स्थानीय मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया। जेल अदालत में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी चक्रधरपुर अंकित कुमार सिंह की बेंच में प्रस्तुत मामलो की सुनवाई हुई।इस अवसर पर बंदियों के बीच स्वास्थ्य चिकित्सा जांच शिविर का भी आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया।बंदियों की रक्त और अन्य आवश्यक जांच की गई ।इस दौरान जेल अधीक्षक सुनील कुमार, डा,शिव चरण हासदा और संबंधित न्यायालय के कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।यह जानकारी प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...