लखनऊ, फरवरी 23 -- हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने चाइनीज लहसुन के बाजार में बिक्री के मामले में अपने पूर्व के आदेश के अनुपालन में निर्देश प्राप्त कर जवाब देने का आदेश केंद्र सरकार के अधिवक्ता को दिया है। मामले की अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी। यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली व न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ ने स्थानीय अधिवक्ता मोतीलाल यादव की ओर से दाखिल एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया। याची की ओर से कहा गया कि चीन का लहसुन 2014 से ही देश में प्रतिबंधित है किन्तु अब तस्करी के जरिये मार्केट में आ रहा है। चाइनीज लहसुन अवैध तरीके से बाजार में उतारा जा रहा है जिस पर केंद्र व राज्य सरकारें लगाम लगाने में असमर्थ दिख रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.