रामपुर, मार्च 1 -- गंज क्षेत्र में शनिवार की शाम नक्षत्रशाला के पास स्कूटी सवार राजकीय महिला डिग्री कालेज की उर्दू की प्रोफेसर डा.रजिया परवीन और उनकी बीस साल की बेटी रक्षिंदा रईस चाइनीज मांझे से घायल हो गईं। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए ले जाया गया। गंज थाना क्षेत्र के जेल रोड के पास रहने वालीं डा.रजिया परवीन अपनी बेटी रक्षिंदा रईस के साथ स्कूटी से शाम के वक्त वापस आ रही थीं। स्कूटी उनकी बेटी रक्षिंदा चला रही थीं। इस बीच उनके सामने अचानक चाइनीज मांझा आकर गिर गया,जिससे रक्षिंदा जख्मी हो गईं। उनको बचाने के प्रयास में उनकी मां डा.रजिया भी परवीन भी जख्मी हो गईं। इस बीच लोगों की भीड़ जमा हो गईं। दोनों को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया,लेकिन इसके बाद उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। डा.रजिया परवीन ने बताया कि उनकी बेटी के सात टांके आए हैं,जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.