लखनऊ, मार्च 29 -- चाइनीज मांझे से जख्मी कर देने वाली घटना में बाजार खाला पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। सआदतगंज के वजीरबाग निवासी सैय्यद अली हसनैन आब्दी ने बताया कि तीन सितंबर-2025 की दोपहर करीब तीन बजे हुसैनाबाद निवासी दोस्त आसिम मार्शल दो बेटियों संग स्कूटी से घर लौट रहे थे। चौक फ्लाईओवर पर वह मांझे की चपेट में आ गए। इससे आसिम का चेहरा कट गया। सड़क पर गिरने से दोनों बेटियां भी चोटिल हो गईं। उन्होंने बाजारखाला थाने में तहरीर दी, तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। शिकायतकर्ता और पीड़ित को बुलाया गया है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.