फरीदाबाद, अगस्त 17 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। ओल्ड फरीदाबाद में चाइनीज मांझे से घायल हुए इंजीनियर पंकज की गर्दन पर सोमवार को ऑपरेशन कर 18 टांके लगाए गए। चचेरे भाई अमरिंदर के अनुसार, चिकित्सकों ने ऑपरेशन के बाद पंकज की हालत स्थिर बताई है। घटना रविवार सुबह की है। अमरिंदर ने बताया कि पंकज की गर्दन पर मांझे से गहरा कट लगा था। हादसे के बाद उन्हें बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर चोट के कारण रेफर किया गया। इसके बाद परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को चिकित्सकों ने उनकी गर्दन का ऑपरेशन किया और कटे हुए हिस्से पर 18 टांके लगाए। यह भी पढ़ें- Faridabad News: चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी पंकज मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं और फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। रविवार सुबह वह बाइक से काम के स...