चाइनीज मांझे से एक की नाक और दूसरे का हाथ कटा
फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 24 -- शमसाबाद, संवाददाता। चाइनीज मांझा पर भले ही प्रतिबंध लगा हो मगर इसकी बिक्री नहीं रुक पा रही है। यही वजह है कि चाइनीज माझा से अक्सर दुर्घटनायें सामने आ रही हैं। मंगलवार को चाइनीज मांझा की चपेट में आकर एक बाइक सवार की नाक और दूसरे का हाथ कट गया। लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।जनपद एटा के अलीगंज निवासी विश्वजीत अपने मोहल्ले के ही संदीप कुमार के साथ एक अंतिम संस्कार में शामिल होने ढाईघाट जा रहे थे। थाना चौराहे से पंजाब चौराहे के बीच पहुंचते ही दोनों युवक चाइनीज मांझा की चपेट में आ गये। मांझा चेहरे से टकराकर संदीप कुमार की नाक तक आ गया इससे संदीप की नाक कटकर लहूलुहान हो गयी। जबकि बाइक चालक विश्वजीत का हाथ माझे से कट गया वह भी घायल हो गया। विश्वजीत ने हिम्मत दिखाते हुये गंभीर घायल संदीप को बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.