अयोध्या, जनवरी 3 -- अयोध्या,संवाददाता। जनपद अयोध्या में इन दिनों चाइनीज मांझे की वजह से आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। पंतग उड़ाने वाले बच्चे इसके कहीं फंस जाने के बाद उसे वैसे ही छोड़ देते हैं और चाइनीज मांझे हवा में वैसे ही लहराते रहते हैं। ये मांझे सड़क से जा रहे बाइक सवारों के गले व हाथों से उलझ जाते हैं जिसके चलते इनके गले व हाथ में गहरे जख्म हो जाते हैं। जरा सी असावधानी होते ही ये इतने घातक हो जाते हैं कि लोगों की जान पर बन आती है। बीते शुक्रवार को देवकाली से वजीर गंज जप्ती की तरफ जा रहा बाइक सवार चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया था। मांझे की चपेट में आने के कारण बाइक चला रहे युवक के गले व हाथ में गहरे घाव हो गए। साथी द्वारा किसी तरह वहां से ले जाकर युवक का इलाज कराया। शुक्रवार को ही स्कूल से घर जा रही छात्रा के पैरों से मांझा उलझ गया गन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.