रामपुर, जनवरी 29 -- रामपुर। प्रशासन और पुलिस ने चाइनीज मांझे पर सख्ती की है। जन सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में पतंगबाजी में प्रयोग किए जाने वाले चाइनीज मांझे एवं अन्य धार युक्त धागों के निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। एडीएम प्रशासन डा. नितिन मदान ने समस्त एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में नगरपालिका एवं नगर पंचायत के दायित्वधारियों के सहयोग से आकस्मिक एवं विशेष अभियान चलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत प्राविधानों एवं नियमों के अनुरूप प्रभावी कार्यवाही की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके क्षेत्र में चाइनीज मांझे के निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन और भंडा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.