हापुड़, फरवरी 9 -- प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से हो रहे हादसों को रोकने के लिए शासन के निर्देश पर जिला पुलिस ने इसके खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसको लेकर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने क्षेत्र में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही प्रतिबंधित मांझे के इस्तेमाल पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान राहगीर, वाहन चालक, दुकानदार और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पुलिस ने लोगो को बताया कि प्रतिबंधित मांझा पतंगबाजी का साधन नहीं, बल्कि जानलेवा खतरा बन चुका है। इससे बाइक सवारों के गले कटने, बच्चों और बुजुर्गों के घायल होने तथा पक्षियों की मौत जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बिजली ...