मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिबंधित चाइनीज मांजे की बिक्री को लेकर सख्य रवैया पर यूपी के सभी जनपदों में विशेष अभियान चलाया गया। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों पुलिस ने दुकानों पर पहुंचकर चैकिंग की। वही दुकान मालिकों को प्रतिबंधित मांजे बेचने पर हिदायत देते हुए चेतावनी। वर्षभर में चाइनीज मांजे से लगभग 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बात को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर मांजे से किसी व्यक्ति की मौत होती है तो उसे हत्या माना जाएगा। उन्होंने यूपी के सभी जनपदों में चाइनीज मांजे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। गुरुवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर थाना सिविल लाइन, खालापार, नईमंडी व शहर कोतवाली में अभियान चलाकर दुकानों पर चैकिंग की गयी। पुलिस ने दुकान मालिकों को सख्त निर्देश दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.