बरेली, जनवरी 24 -- शीशगढ़। पुलिस ने गश्त के दौरान चाइनीस मांझे के साथ दो लोगों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र ने बताया शनिवार को एसएसआई सुनील कुमार पुलिस के साथ गश्त कर रहे थे। पुलिस को हाजी दूल्हा बेग इंटर कॉलेज के पास मैदान में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे। पुलिस ने तलाशी में उनसे 14 अवैध चरखी चाइनीज मांझे बरामद किए। पुलिस ने मिराज अहमद निवासी मोहल्ला अगवाड़ा, निसार अहमद निवासी शीशगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी की कस्बा में परचून की दुकान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.