चाइनीज मांझे के कारोबार पर शिकंजा, 40 मुकदमे और 56 गिरफ्तार
मेरठ, जून 25 -- प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ मेरठ रेंज पुलिस ने पिछले दो वर्षों में बड़ा अभियान चलाते हुए अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसा है। रेंज में अब तक 40 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि 56 आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित मांझा बरामद किया है। डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि अभियान की समीक्षा के दौरान चाइनीज मांझे के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार छापेमारी और कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर कई कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। रेंज के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक कार्रवाई मेरठ जिले में हुई, जहां 37 मुकदमे दर्ज कर 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- चाइनीज मांझे के कारोबार पर शिकंजा, 40 मुकदमे और 56 गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.