अमरोहा, मार्च 30 -- जोया, संवाददाता। डिडौली पुलिस ने चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर सख्त रुख अपनाया है। रविवार दोपहर कोतवाली परिसर में पतंग व मांझा विक्रेताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रतिबंधित मांझे की बिक्री या इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बैठक में कहा कि चाइनीज मांझा अब सिर्फ एक खेल का सामान नहीं, बल्कि 'मौत का जाल' बन चुका है। उन्होंने बताया कि इससे आए दिन गले कटने, सड़क दुर्घटनाओं और पक्षियों की दर्दनाक मौत के मामले सामने आ रहे हैं। इस दौरान एसएसआई नरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह, कमल सिंह, प्रवीण कुमार, वीरेंद्र कुमार और सतवीर सिंह प्रधान, महिपाल सिंह, डॉ. वसीम, डॉ. रिहान पाशा, लोकेंद्र सिंह, रूप सिंह, तुषार गुप्ता, विपिन कुमार, शिवनाराय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.