चाइनीज मांझे की चपेट में आया स्कूटी सवार, गला कटा
मेरठ, मार्च 31 -- शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का खतरा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। गढ़ रोड स्थित हनी गोल्ड ग्रीन कॉलोनी में सोमवार दोपहर एक हादसे में स्कूटी सवार 50 वर्षीय व्यक्ति चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गले में गहरी चोट लग गई। आसपास के लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी सर्जरी की जा रही है। गढ़ रोड स्थित हनी गोल्ड ग्रीन कॉलोनी निवासी शोभित मित्तल (50 वर्ष) सोमवार दोपहर को कृष्ण प्लाजा अपनी कन्फेक्शनरी की दुकान बंद कर स्कूटी से घर आ रहे थे। दोपहर के समय जब वह हनी गोल्ड ग्रीन कॉलोनी के पास पहुंचे, तभी अचानक हवा में लटक रहा चाइनीज मांझा उनके गले में आकर फंस गया। जिससे शोभित के गले पर गहरा कट लग गया। अचानक हुए हादसे से वह संतुलन खो बैठे और स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.