अंबेडकर नगर, दिसम्बर 11 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के निकसपुर गांव निवासी एक शिक्षक की जौनपुर में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। निकसपुर गांव निवासी सेवानिवृत दारोगा विष्णुदत्त तिवारी के पुत्र संदीप तिवारी (40) जौनपुर के आर्यन डिग्री कालेज में शिक्षक थे। गुरुवार को वह अपनी बेटी को स्कूल पहुंचा कर वापस जा रहे थे। इसी दौरान वह चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए, जिससे उनकी गर्दन आधे से अधिक कटकर लटक गई। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन खून अधिक बह जाने से उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि उनकी पत्नी रुचि तिवारी मायके गई थीं। सूचना मिलने पर वह भी पहुंचीं। घटना से निकसपर गांव में मातम पसरा हुआ है। संदीप तिवारी निकसपुर गांव के प्रधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.