रामपुर, अप्रैल 4 -- जिले में प्रतिबंध के बाद भी चाइनीज मांझे की बिक्री पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पतंगबाज अपने शौक को पूरा करने के लिए प्रतिबंधित मांझे को खरीदने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं हैरानी की बात यह है कि पुलिस-प्रशासन द्वारा कार्रवाई करने पर मांझा बरामद नहीं होता है। चाइनीज मांझा आए दिन किसी न किसी को घायल कर रहा है। शुक्रवार की शाम बरेली गेट पर बाइक सवार युवक की गर्दन पर चाइनीज मांझा फंस गया। जिससे उसकी गर्दन कट गई और बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। मौजूद राहगीरों द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के मोहल्ला घेर मियां खां निवासी मोहम्मद सोफियान प्राइवेट काम करते हैं। शुक्रवार की शाम वह किसी काम से बरेली गेट की ओर गए थे। वापस आते समय अचानक उनकी गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया। जिससे गर्दन कट गई। मांझा इस कदर फंसा कि ...