रामपुर, अप्रैल 12 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर एक तीन साल की मासूम घायल हो गई। मासूम को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल भिजवाया गया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बिस्मिल्ला कॉलोनी निवासी मुकर्रम खां अपनी पत्नी सीमा और तीन साल की बेटी जैनब के साथ नालापार स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। बाइक पर जैनब आगे बैठी थीं। जैसे ही उनकी बाइक माला रोड़ पर पहुंची तो अचानक से चाइनीज मांझा सामने से आ गया और जैनब के गले में लिपट गया। जैनब गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.