मेरठ, जनवरी 30 -- फुटबाल चौराहे पर गुरुवार शाम चाइनीज मांझे की चपेट में आकर सेवानिवृत आयकर अधिकारी बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें 35 टांके आए। प्लास्टिक सर्जन ने पौने दो घंटे ऑपरेशन कर किसी तरह रक्तस्राव रोका। प्रभातनगर निवासी सेवानिवृत आयकर अधिकारी तिलकराज ने बताया वह गुरुवार शाम 4.45 बजे बाइक से मेजर ध्यानचंद नगर जा रहे थे। जब वह फुटबाल चौराहे पर मस्जिद के पास पहुंचे तभी अचानक उनके माथे पर चाइनीज मांझा उलझ गया। मांझे ने उनका माथा बुरी तरह काट दिया। गनीमत रही कि चेहरे पर चश्मा लगा था। इस कारण मांझा नीचे आंख व नाक तक नहीं आ पाया। मांझे ने गहराई तक माथा काटा। उन्होंने हाथ से मांझा हटाने का प्रयास किया तो हाथ भी कई जगह से कट गया। वह बाइक समेत नीचे गिर गए। आसपास के लोगों ने तिलकराज को तत्काल केएमस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.