शाहजहांपुर, मार्च 6 -- लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार दोपहर मीरानपुर कटरा में चायनीज मांझे से एक बाइक युवक का गला कट गया। युवक बाइक से तिलहर होते अपने गांव की ओर जा रहा था। सरऊ पुलिया के पास अचानक चाइनीज मांझे की चपेट में आया गया। इससे उसका गला कट गया और तेजी से खून बहने लगा। किसी तरह युवक ने बाइक रोकी और मदद के लिए आवाज लगाई। घायल को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...