रामपुर, अप्रैल 10 -- रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर दो भाई घायल हो गए। दोनों बाइक से शहर स्थित अपनी परचून की दुकान पर जा रहे थे। चाइनीज मांझे से घायल होने पर दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां, उनका उपचार हुआ। गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी अनवार और उनके बड़े भाई निजामुद्दीन की शहर में परचून की दुकान है। दोनों भाई बाइक से एक साथ प्रतिदिन दुकान पर आते है। गुरूवार की सुबह भी दोनों भाई बाइक पर सवार होकर दुकान पर जा रहे थे। बाइक अनवार चला रहा था। जबकि,निजामुद्दीन पीछे बैठे थे। जैसे ही वह स्वार बस अड्डे के पास पहुंचे तो अचानक से चाइनीज मांझा सामने से आ गया। जिस पर अनवार ने हाथ से रोकने का प्रयास किया मगर जब तक वह पीछे बैठे निजामुद्दीन के गले तक पहुंच चुका था। इस मांझे से दोनों भाई घायल हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.