चाइनीज मांझे की चपेट में आकर अधिवक्ता गंभीर घायल
हरदोई, मई 15 -- संडीला। समद खेड़ा के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बेहंदर क्षेत्र के मंनखनी निवासी राधेश्याम अधिवक्ता हैं। शुक्रवार शाम वह तहसील से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। तभी बांगरमऊ रोड स्थित समद खेड़ा के पास अचानक चाइनीज मांझा उनकी नाक में उलझ गया। इससे उनकी नाक कट गई और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार घायल अधिवक्ता का उपचार जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद बाजारों में इसकी बिक्री धड़ल्ले से जारी है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.