प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शासन प्रशासन के सख्त निर्देश के बावजूद प्रयागराज में चाइनीज मांझा की बिक्री व इस्तेमाल पर रोक नहीं लग रही है। जिला प्रशासन व पुलिस सिर्फ कागजों पर अभियान चलाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर रही है। इसी का परिणाम है कि शहर में चाइनीज मांझा की वजह से हादसे थम नहीं रहे हैं। हाईकोर्ट फ्लाईओवर पर बुधवार की सुबह बाइक सवार चाइनीज मांझा से बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे राजापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कौशाम्बी जिले के रामबाबू बुधवार को बाइक से राजापुर जा रहे थे। रास्ते में हाईकोर्ट फ्लाईओवर ब्रिज पर अचानक चाइनीज मांझा की चपेट में आ गए। चाइनीज मांझा से रामबाबू के ठोड़ी पर गहरा घाव बन गया। खून के तेज रिसाव के साथ रामबाबू बाइक समेत सड़क पर गिर गए। राहगीरों की सूचना पर तत्काल पहुंची कैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.