फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 4 -- फर्रुखाबाद। तमाम प्रयासों के बावजूद जनपद में चाइनीज मांझा का चलन बंद नहीं हो रहा है। रविवार को बाइक से घर लौट रहे युवक की चाइनीज मांझा से गर्दन कट गई। गनीमत रही कि बाइक की रफ्तार कम थी, जिससे युवक ज्यादा घायल नहीं हुआ। बसंत पंचमी आते ही पतंगसाजों के यहां चोरी छिपे चाइनीज मांझा बिकने लगा है। सख्ती के बावजूद पुलिस इस पर लगाम नहीं कस पा रही है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। रविवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया कोठा पार्चा निवासी अंकित अग्रवाल बाइक से किसी काम से गए थे। शाम को वे वापस घर लौट रहे थे। नेकपुर पुल के पास चाइनीज मांझा अंकित के गर्दन में फंस गया, जिससे उनके खून निकलने लगा। उन्होंने तुरंत बाइक रोककर पास में ही स्थित चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराया। अंकित अग्रवाल ने बताया कि गनीमत थी कि उनकी बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.